Blog Post 09: The PHOBIAS: Part 02
पिछले blog में PHOBIA से जुडी जानकारी देने का प्रयास था। इस blog में PHOBIA के इलाज से जुडी जानकारी देने का प्रयास है। PHOBIA के मरीज हर आयु वर्ग में पाए जाते है। बच्चे भी अपवाद नहीं है। वैसे हर उम्र की अपनी अपनी डर की अलग समस्या हो सकती है। बचपन में स्कुल जाने से बच्चे कतराते हैं, उन्हें स्कुल जाने के टाइम पर अचानक पेट दर्द होने लगता है। ये डर एक नए वातावरण में घुलमिल जाने तक बना रहता है। कुछ समय बाद जब बच्चे स्कुल के वातावरण से जुड़ जाते है तो उनके मन में बैठा डर भी चला जाता है। विद्यार्थी दशा में परीक्षा या रिझल्ट के दिनों में कुछ ऐसा ही डर का सामना हर इंसान करता हैं। उस वक्त अगर परीक्षा टल जाए या रिझल्ट की तारीख आगे हो जाए तो उन्हें उस दिन बहोत सुकून मिलता है। मध्यम उम्र (middle age) में दूसरों पर जैसे office में boss पर अपना प्रभाव बनाने की जगतोजहत का डर और बुढ़ापे में शारीरिक तक्लीफों से झुंझने या अकेलेपन की सोच ये सब डर के मुख्य कारण बन सकता है। सारे PHOBI...