Blog Post 02: The FEELING
(The BLUES mood) पिछले blog में BLUES का एक मनोवस्था के रूप में वर्णन किया था | इस blog में BLUES या depression (अवसाद)में क्या महसूस होता है इसके बारे मे बताने की एक कोशिश रहेगी | सच कहा जाये तो इंसान depression में कुछ महसूस ही नहीं करता | उसका मन शून्य अवस्था में होता हैं | वो कुछ सोच नहीं पाता, कुछ करना नहीं चाहता, किसीसे बात करना नहीं चाहता, आलसी सा हो जाता हैं | सिर्फ शांत पड़े रहना चाहता हैं | इसका परिणाम शारीरिक क्षमताओं पर भी होता हैं | कितने सारे cases में depressed इंसान घंटो तक, दिनों तक अपने रुम से, अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहता | ना कुछ सोच पाता हैं, ना कुछ बात कर पाता हैं, ना किसी को कुछ समझा सकता हैं | एक ऐसी अवस्था जिसमे कभी कभी दिमाग और मन में क्या चला रहा हैं ये ब्यान करना मुश्किल हो जाता हैं | काफी बार हम "feeling low" ऐसा कहते हैं | हम ही नहीं, पर हमारे दोस्त, सहकर्मी, हमारे परिवार में भाई-बहन, पिताजी,(माँ को छोड़ के क्योंकि उसे अगर ऐसा लगे भी तो ये कहना ...