Blog Post 10: The OCD (Obsessive Compulsive Disorder)
पिछले २ blogs में PHOBIA के अलग अलग प्रकार और उनके इलाज के बारे में जानकारी देने का प्रयास था। इस blog में OBSESSION और उससे जुडी मानसिक अवस्थाओं के बारे जानकारी देने का प्रयास रहेगा । वैसे OBSESSION और PHOBIA में ज्यादा फर्क नहीं है। PHOBIA में किसी चीज, व्यक्ति या परिस्थति के अनुभव के वजह से डर मन में बैठ जाता हैं। लेकिन अगर डर के बदले एक प्रकार की घृणा मन में पैदा हो जाये है तो उसे OBSESSION कहा जाता है। और उससे छुटकारा पाने की जगतोजहत एक मानसिक बिमारी का स्वरूप ले सकती है। किसी प्राणी के प्रति या अकेले यात्रा करने का डर PHOBIA का रूप धारण कर सकता है लेकिन OBSESSION में घृणा किसी भी कचरे, गंदगी या जंतु से ज्यादातर जुडी हुई पायी जाती है। PHOBIA और OBSESSION में सबसे महत्त्वपूर्ण फरक ये होता है की PHOBIA के डर की परिस्थिती टल जाने पर इंसान के मन की बेचैनी दूर हो जाती है लेकिन OBSESSION में इंसान घृणा के भाव से छुटकारा नहीं पा सकता है। OBSESSION की दू...