Blog Post 07: The OLD AGE
बुढ़ापा (The OLDAGE) उम्र का आखिरी पड़ाव होता है। मानसिक तौर पर बुढ़ापा, महसूस करने की चीज है। अगर आप positive minded इंसान है तो ८० साल में भी आप मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को और अपने आस पास के लोगोंको जवान महसूस करा सकते है। लेकिन नकारात्मक सोच के चलते आप ४० साल में भी बूढ़े लग सकते हो। वैसे बुढ़ापे में और भी कुछ परिस्थितियाँ depression केलिए कारणीभूत हो सकती हैं। ज्यादातर देखा गया है की बुढ़ापे में मृत्यु का डर, आर्थिक चिंता, अकेलापन, किसी नजदीकी दोस्त, रिश्तेदार या अपने जीवनसाथी की अकस्मात मृत्यु, ये depression की वजह हो सकती हैं। पुराने जमाने में संयुक्त परिवार (joint family) प्रणाली कार्यक्षम थीं। तो बुढ़ापे तक पूरा परिवार संघटित रहता था। बदलते वक्त के साथ जमाना बदल गया और अब एकल परिवार (nuclear family) प्रणाली कार्यक्षम हो गयी। बच्चे बड़े होकर अपने नौकरी, व्यवसाय के बेहतर संभावनाओं (prospects) केलिए घर से दूर दूसरे शहर, दूसरे देश में स्थित होने लगे। माता-पिता मेहनत कर अपने बच्चोंको उनके उज्...