BLOG POST 13: The SCHIZOPHRENIA (Part 01)
SCHIZOPHRENIA एक गंभीर स्वरूप का मनोविकार माना जाता है। ज्यादा तर शकी, विक्षिप्त, विध्वंसक, असामाजिक मिजाज के लोगों में SCHIZOPHRENIA के लक्षण पाए जाते है। वैसे तो SCHIZOPHRENIA १५ से ४५ के उम्र में होने वाली मानसिक बिमारी है। लेकिन ऐसी मनोवस्था बचपन के पारिवारिक या सामाजिक कटु अनुभव या आनुवंशिकता की वजह से भी विकसित हो सकते है। SCHIZOPHRENIA के कुछ मरीज SCHIZOID स्वभाव के होते है। ऐसे लोग प्रेम, माया, अपनापन, आस्था इन भावनाओंसे दुर रहना पसंद करते है। ब चपन मे पारिवारिक या सामाजिक तौर पर नजरअंदाजगी, अवहेलना, तिरस्कार या जरूरत से ज्यादा क्रोध का सामना कर चुके व्यक्ति का स्वभाव SCHIZOD प्रकृति का बन सकता हैं। इसी वजह से, बड़े होने पर लोगों से इसी प्रकार के बर्ताव की मानसिकता उनमे विकसित हो जाती है। इसीलिए लोगों द्वारा नजरअंदाजगी और अवहेलना का बर्ताव होने से पहले ही उनसे बिना घुलेमिले, दूर रहकर एक अंतर बनाये रखना वो पसंद करते है। लोगों से संपर्क ही टल गया तो बर्ताव में निराशा भ...